30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्म से ही पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती है इन पर विशेष कृपा

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) में कुछ ऐसी तिथियां बताई गई हैं जिसमें जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए काफी लकी मानी जाती हैं। कहते हैं इनके जन्म के बाद से ही इनके पिता को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 7 Jun 2022, 5:35 AM IST

numerology, numerology number 3, mulank 3 people, radix 3 people, ank jyotish, date of birth astrology,

भाग्यशाली लड़कियां

Numerology: कहते हैं हर व्यक्ति की किस्मत अलग होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी तेज किस्मत का फायदा उनके साथ-साथ उनसें जुड़े लोगों को भी मिलता है। ऐसे लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। अंक ज्योतिष में कुछ ऐसी तारीखें बताई गई हैं जिसमें जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए काफी लकी मानी जाती हैं। कहते हैं इनके जन्म के बाद से ही इनके पिता को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है। ये घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाने का काम करती हैं। जानिए ये किन बर्थ डेट वाली लड़कियां हैं।

जिन लड़कियों का बर्थ मूलांक 3 होता है वो पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। अब सवाल ये उठता है कि मूलांक के बारे में कैसे पता लगाया जाए? तो जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका बर्थ मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं फिर उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है।

कहते हैं इस मूलांक की लड़कियां जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता पाती हैं। ये मेहनती, ईमानदार और बुद्धिमान होती हैं। जल्दी से हार नहीं मानती। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये काफी दयावान और दयालु होती हैं। हर काम को मन लगाकर करती हैं। पिता के साथ-साथ अपने पति की किस्मत भी चमकाने वाली मानी जाती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य के ढेर लगा देती हैं।

ये जिद्दी और जुनूनी होती हैं। अपने कर्मों पर विश्वास करती हैं। मेहनत करके ये करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। ये महत्वाकांक्षी होती हैं। अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इन्हें किसी का सपोर्ट लेना पसंद नहीं होता। ये अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं। कोई इन पर हावी होने की कोशिश करे ये इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो पाता।
यह भी पढ़ें: सफलता का मार्ग: ये नीतियां और उपाय आपको हर काम में दिला सकते हैं अपार सफलता

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)