2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाग्यशाली मानी जाती हैं इन जन्म तारीख वाली लड़कियां, जीवन में सारे सुख होते हैं प्राप्त

इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु होता है। इस मूलांक की लड़कियां खुले विचारों की होती हैं। ये कोई भी बात बेहद सोच समझकर ही बोलती हैं। इन्हें हर चीज में किस्मत का भरपूर साथ मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 29 Jan 2022, 12:03 PM IST

numerology.jpg

भाग्यशाली मानी जाती हैं इन जन्म तारीख वाली लड़कियां, जीवन में सारे सुख होते हैं प्राप्त (फोटो सोर्स- पिक्साबे)

अंकज्योतिष (Ank Jyotish) में मूलांक 7 को काफी भाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 होगा। इस मूलांक के लोग धैर्यवान, मेहनती और ईमानदार होते हैं। अगर मूलांक 7 की लड़कियों के बारे में बात करें तो इनकी किस्मत काफी तेज मानी जाती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती। ये जहां रहती हैं वहां सुख और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं।

बता दें मूलांक 7 का स्वामी केतु होता है। कुछ जगह इसे चंद्रमा का अंक भी माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां खुले विचारों की होती हैं। ये कोई भी बात बेहद सोच समझकर ही बोलती हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इनकी कल्पनाशक्ति काफी तीव्र होती है। इन्हें क्रोध काफी जल्दी आता है लेकिन पल में ही ठंडा भी हो जाता है।

इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी पसंद होता है। ये पढ़ने लिखने में तेज होती हैं। ये लाइफ में जो चाहें वो हासिल कर सकती हैं। बस इनके अंदर किसी चीज को पाने का जुनून होना चाहिए। इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी प्राप्त होता है। इनके दोस्त अधिक नहीं होते लेकिन जो बनते हैं वो काफी अच्छे बनते हैं। ये किसी के साथ अपना रिश्ता उम्र भर निभाती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

इस मूलांक की लड़कियां दान-पुण्य करने में भी काफी आगे रहती हैं। ये काफी ज्ञानी होती हैं। इनकी दोस्ती हमेशा अपने से अधिक उम्र के लोगों के साथ होती है। ये धार्मिक स्वभाव की मानी जाती हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं। इन्हें संगीत और कला के क्षेत्र में काफी रुचि होती है।
यह भी पढ़ें: इन 5 राशि वालों को राहु कर सकता है भ्रमित, सतर्क हो जाएं और कर लें ये उपाय