
omicron
कोरोना का अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामित वेरिएंट ओमिक्रॅान देश में प्रवेश कर चुका है, वहीं देश के विभिन्न प्रदेशों और शहरों में भी इसका आना तय माना जा रहा है, इसके बावजूद ऐसे में देश के कई ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि यह देश के विभिन्न प्रदेशों व शहरों में ज्यादा नुक्सान नहीं पहुंचा पाएगा।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के कई ज्योतिषियों की गणना के अनुसार ग्रहों की चाल अनुकूल होने के चलते चिंता करने की बजाए केवल सतर्क रहने की ही जरूरत है। वहीं ज्योतिषाचार्यों का यह भी कहना है कि, संक्रमण के आने के बावजूद इस बार जनजीवन अस्त-व्यस्त होने या लॉकडाउन जैसे संकेत नहीं हैं।
इस संबंध में ज्योतिष शास्त्री सीएल सेन का कहना है कि ग्रहों की जो चाल है वह यह तय करती है कि हमारे देश में स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसी हवाएं चलेंगी? भारतीय पंचाग के अनसार छह ऋतुएं होती हैं, यह जो ऋतु चल रही है, इस शीत ऋतु को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है।
ऐसे में कोरोना का ओमिक्रॅान का वेरिएंट ज्यादा असर नहीं करेगा। जहां तक लॉकडाउन की बात है, जब सरकार और जनता के बीच समन्वय की कमी होती है और जब जनता की ओर से लापरवाही की जाती है तब सरकार को पाबंदियां लगानी पड़ती हैं, ऐसे में सभी सतर्क रहें और नियमों क पालन करें तो इस संकट से पार पाया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर ज्योतिषाचार्य विष्णु राजोरिया का कहना है कि कोरोना संक्रमण का नया वेरिएंट विष्णु राजोरिया पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है, ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है, लेकिन ग्रहों की चाल देखें तो देश के लिए बड़ी चिंता की बात नजर नहीं आती।
सूर्य अभी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, वृश्चिक में इसका होना स्वास्थ्यवर्धक होता है, ऐसे में इस वेरिएंट के भारत में आने के बावजूद नागरिको के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर नहीं दिखेगा। अगले दो-तीन महीनों में इस वेरिएंट का भारतवर्ष में बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर समय अर्थात मेष में सूर्य जब आएंगे तब अप्रैल 2022 तक इसका खात्मा हो जाएगा, ऐसा मेरी गणना कहती है। लॉकडाउन जैसी स्थिति बनने या जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका नहीं है।
अप्रैल 2022 में राशि बदलेंगे मंगल और शनि
वहीं इन सब से अलग ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा का कहना है कि, बड़ा नुक्सान करने वाली लहर भले ही न आए लेकिन संक्रमण का दौर लंबा चलने वाला है। आने वाले दिनों में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन के कारण कई तरह के बदलाव विभिन्न क्षेत्रों में नजर आएंगे।
सबसे ज्यादा अशुभ योग जिन ग्रह के कारण बनते हैं उनमें राहु प्रमुख है वैसे तो राहु हर राशि में डेढ़ साल रहते हैं लेकिन जब भी राशि बदलते हैं जमकर उथल-पुथल मचाते हैं साल 2022 में भी राहु राशि परिवर्तन करेंगे वह 12 अप्रैल 2022 को राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी महीने सबसे क्रूर ग्रह शनि का भी राशि परिवर्तन होगा जो मिलकर के जनमानस में रोग भय पैदा करेंगे। ऐसे में अप्रैल 2022 के बाद आने वाले दिनों में संक्रमण की स्थिति परेशान कर सकती है।
वहीं जानकारों के अनुसार ओमिक्रॅान के संबंध में जागरुकता आपको काफी हद तक इससे सुरक्षा प्रदान करती है। ऐसे में इसके लक्षण के संबंध में बताया जाता है कि इस वैरिएंट से संक्रमित होने के बाद कोई विशेष लक्षण नजर नहीं आते हैं।
बहुत सामान्य से लक्षण होने के कारण व्यक्ति इसकी आसानी से पहचान नहीं कर पाता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। लोगों के सम्पर्क में आने से बचें और मास्क सहित सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, फिर भी आपको इनमें से कुछ लक्षण नजर आए तो उन्हें नजर अंदाज भी नहीं करें।
दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों का भी मानना है कि इस वैरिएंट के लक्षण बहुत अधिक गंभीर नहीं होते हैं, व्यक्ति में इसके लक्षण बहुत सामान्य और हल्के होने के कारण पता ही नहीं चलता है कि व्यक्ति इससे संक्रमित है। इस कारण इसके बहुत जल्दी फैलने की समस्या रहती है। इसलिए अगर आपको भी शरीर में बहुत अधिक थकान रहना, जरूरत से ज्याद कमजोरी महसूस होना व बुखार जैसे कोई लक्षण नजर आए तो तुरंत जांच करवाएं। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कंट्रोल किया जा सकता है।
Published on:
06 Dec 2021 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
