
32 दिन तक कुंभ राशि में अस्त रहेंगे बृहस्पति देव, 5 राशि वालों को दिलाएंगे सुनहरी सफलता
Guru Asta 2022: ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से ग्रहों का राशि परिवर्तन महत्व रखता है उसी प्रकार से ग्रहों का उदय और अस्त होना भी महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि ग्रहों में होने वाले हर परिवर्तन का सीधा प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ता है। बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। इस ग्रह का अस्त होना कई राशि वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव लेकर आता है। ये ग्रह 23 फरवरी को अस्त होने जा रहा है। पूरे 32 दिन तक अस्त रहने के बाद ये 27 मार्च को उदय होगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
मेष राशि: गुरु का अस्त होना आपके लिए बहुत अधिक शुभ रहेगा। इस दौरान करियर में सुनहरे अवसर प्राप्त करेंगे। नौकरी में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में धन प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश के लिए भी समय उचित है। पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी।
मिथुन राशि: गुरु का अस्त होना इस राशि वालों के लिए खासा लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। करियर में आप शानदार सफलता हासिल कर सकेंगे। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी।
सिंह राशि: आपको इस अवधि में करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए ये समय खासतौर से फलदायी रहेगा। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन व वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शनि पूरे 141 दिन तक चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशि वालों पर बरपाएंगे कहर, रहें सतर्क
तुला राशि: ये 32 दिनों की अवधि आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता दिलाएगी। व्यापारी जातकों को भी इस अवधि में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जित करते हुए अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
धनु राशि: आपके भाग्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपना हर काम समय से पूरा कर सकेंगे। आप करियर में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। इस राशि के कुछ जातकों को यात्रा से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये अवधि आपके लिए काफी अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: मकर राशि में चतुर्ग्रही योग: जल्द बनेगा चार ग्रहों का अनोखा संयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Published on:
14 Feb 2022 03:44 pm
