22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा में पिता की आंखों के सामने बुझ गए घर के चिराग, तालाब में डूबने से दो भाईयों की मौत

2 Brother Drown : धनगांव थाना इलाके के पलासी गांव में दर्दनाक हादसा। नहाने समय पिता के सामने डूब गए दो सगे भाई। जांच में जुटी पुलिस।

2 min read
Google source verification
2 Brother Drown

2 Brother Drown (तालाब में डूबने से दो भाईयों की मौत Photo Source- Input)

Khandwa News :मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पलासी गांव में रविवार को एक बड़ी घटना से मातम पसर गया है। यहां एक ही परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों बच्चे अपने पिता के साथ खेत गए थे। पिता खेत के पास तालाब में बैलों को पानी पिलाने ले गए थे, तब दोनों तालाब में नहाने लगे। गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। दोनों ने तालाब में ही दम तोड़ दिया।

राजू गुर्जर गांव के पास ही खेत में पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। इसी बीच कुछ देर बाद उसके दोनों बेटे 15 वर्षीय सुधीर और 12 वर्षीय राज भी खेत आ गए। खेत के पास ही तालाब होने से राजू बैलों को पानी ले गया था, वहां सुधीर और राज भी हुंच गए। दोनों तालाब में नहाने की बात कही इसपर पिता ने उन्हें किनारे में नहाने की सेहमति दे दी। एक तरफ जहां पिता बैल को पानी पिलाने में लगा हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कुछ देर बाद जब पिता को बच्चों का ध्यान आया उसने तालाब में चारों ओर नजर दौड़ाई तो दोनों बच्चे तालाब में कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में पिता ने तालाब में दोनों की तलाश शुरू की। तालाब में सर्च करने पर दोनों बच्चे मिल गए। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन, यहां यहां डॉक्टर ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपे गए शव

इधर, घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, मामले को लेकर धनगांव थाना प्रभारी जी.पी वर्मा ने बताया कि, तालाब में नहाते समय दोनों भाईयों की डूबने से मौत हुई है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम तक परिवार को सौंप दिया गया है।

मां को रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी लगने पर धनगांव थाने से एसआई निर्मल कनौजे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। तालाब का जायजा लेकर जिला अस्पताल के मरच्यूरी रूम में परिवार वालों के बयान दर्ज कराए। यहां मरच्यूरी रूम के बाहर बैठी मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। परिवार के लोग उन्हें संभालते रहे। बताया जाता है कि दोनों ही भाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करते रहते थे।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग