11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 करोड़ की उद्योग विभाग को आवंटित सरकारी जमीन तस्करों से कराई मुक्त

पिता-पुत्र यहीं पर साथियों के साथ एमडी बनाकर करते थे सप्लाई, पिता फरार की अब भी तलाश -सरकारी जमीन पर एमडी बनाकर खपाने वाले पिता-पुत्र की धराशाई हुई रसूख

2 min read
Google source verification
mandasur crime news

सरकारी जमीन पर एमडी बनाकर खपाने वाले पिता-पुत्र की धराशाई हुई रसूख

मंदसौर.जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर पिता-पुत्र द्वारा अपने नेटवर्क से चलाए जा रहे नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। जिस जमीन पर पिता-पुत्र ने कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कर रखा था वह 6 हेक्टेयर जमीन उद्योग विभाग को आवंटित थी। यहां एमडी के रूप में नशे की फैक्ट्री चल रही थी। 5 करोड़ रुपए की इस बेशकीमती जमीन को तस्कर पिता-पुत्र के कब्जे से छुड़ाया और जेसीबी से निर्माण ढहाते हुए कब्जा हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई तो पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी यहां मौजूद थे। 6 घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में रसूख के साथ नशे के अवैध कारोबार के ठिकानों को भी नष्ट किया गया।


गरोठ क्षेत्र के ग्राम बरखेडी मिट्टू के आरोपी विक्रमसिंह उर्फ गुड्डूसिंह व उसके बेटे कुशालसिंह जो लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त रहे है। इन्होंने कुरलासी में अवैध रूप से 6 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण किया था। इसे पुलिस ने राजस्व विभाग की मदद से संयुक्त कार्रवाई कर हटाने की कार्रवाई की। कुरलासी में सरकारी जमीन उघोग विभाग को आवंटित थी लेकिन इस पर पिता-पुत्र ने कब्जा कर रखा था और एमडी के लिए केमिकल लाकर यहां एमडी बनाकर सप्लाई करने से लेकर केमिकल भी यहां रखा गया था। कुशालसिंह के पकड़े जाने और पिता के फरार होने के बाद जब पुलिस को एमडी के यहां से सप्लाई होने व नेटवर्क का पता चला तो इसकी जानकारी निकालकर मंगलवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी विजय कुमार यादव, तहसीलदारअर्जुन भदोरिया, जितेन्द्र कुमार रघुनाथ माचर व पुलिस बल मौजूद था।


गुजरात-राजस्थान से मालवा के कई जिलों में फैला नेटवर्क
कुशालसिंह पिता विक्रमसिंह उर्फ गुड्डूसिंह पर कोटा, भानपुरा व गरोठ क्षेत्र में चार मामले दर्ज है। पुलिस ने 21 अक्टूबर को इसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह जेल में है। पिता विक्रमसिंह पर दो मामले दर्ज है और वह फरार है। इन पर एमडी तस्करी के मामले दर्ज है। 27 मई-2025 को गुजरात एटीएस भी यहां पहुंची थी। इस जमीन पर कब्जा कर शेड बनाकर यहां पर एमडी बनाकर अपने नेटवर्क से यह खपाने का काम करते थे। जयपुर से अपने नेटवर्क से कुशालसिंह एमडी के लिए केमिकल लाता था। साथ ही प्रहलाद व भारतसिंह जो कुशाल के साथी है। इन्होंने भी खेत पर शेड बनाकर केमिकल वहां रखा था। पुलिस की दबिश के दौरान इन्होंने उसमें आग लगा दी थी। आगर में पकड़ाई फैक्ट्री में प्रहलाद व भारत आरोपी है। इस तरह इन दोनों पिता-पुत्र का नेटवर्क गुजरात से लेकर राजस्थान व मालवा के अन्य जिलों में फैला हुआ है।


5 करोड़ है बाजार मूल्य
ग्राम कुरलासी में उद्योग विभाग को आवंटित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 888 एवं 889 जिसका कुल रकबा 6.16 हेक्टेयर है। इस पर अतिक्रमण था। यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त हुई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 5 करोड़ रुपए है।-राहुल चौहान, एसडीएम


पिता फरार, पुत्र जेल में
पिता-पुत्र ने मिलकर कब्जा कर रखा था। यहीं पर एमडी बनाने से लेकर खपाने का काम करते थे। कुशालसिंह पर चार मामले है। वह जेल में है और इसके पिता विक्रमसिंह पर दो मामले दर्ज है यह फरार है। गरोठ, भानपुरा के साथ कोटा क्षेत्र में भी इन पर मामले दर्ज है। -बलवीरसिंह यादव, थाना प्रभारी, गरोठ