
पुरानी रंजिश को लेकर 12 वीं में पढ़ने वाले एक छात्र को चाकू मार दिया गया है। घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि भीटी स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज का 12 वीं का विद्यार्थी विवेक साहनी ( 17 वर्ष) पुत्र स्व प्रमोद साहनी छुट्टी होने के बाद नदी की तरफ गया था। वहां पर पहले से खड़े उसके साथ पूर्व में पढ़े हुए लड़कों ने चाकू और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर वो उसे छोड़कर भाग गए।
सूचना पा कर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवेक के हाथ और पीठ पर काफी चोट आई है।
इस घटना के संबंध में परिजनों ने थाने में तहरीर दे कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है,और दोषियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जायेगी।
Published on:
18 Oct 2024 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
