
स्वर्णनगरी में भीषण गर्मी से राहत का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। दिन में धूप की तल्खी इतनी नहीं थी कि असहनीय हो जाए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले सोमवार को क्रमश: 33.9 व 21.2 डिग्री रहा। इस तरह से दिन के तापमान 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। फिर भी लू चलने जैसे हालात नहीं रहे। आगामी दिनों में भी मौसम के हाल कमोबेश इसी तरह से रहने वाले हैं। मंगलवार सुबह शीतल हवाओं के चलने से मौसम खुशगवार रहा। आकाश में हल्की गर्द छाई हुई रहने से धूप भी देर से खिली। दोपहर में आसमान साफ हो गया और धूप भी खिल गई लेकिन उसमें ज्यादा तपिश नहीं थी। स्थानीय बाशिंदों के साथ कम संख्या में भ्रमण पर आए विदेशी सैलानियों को यह मौसम रास आ रहा है। शाम को हवा के झोंकों ने भी राहत का अहसास कराया।
Published on:
06 May 2025 09:25 pm
