6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन नाम वाले अधिकतर लड़कों की किस्मत में होता है प्रेम विवाह, अमूमन अपनी गर्लफ्रेंड से ही करते हैं शादी

आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लड़कों के बारे में बात करेंगे जिन्हें लाइफ में एक ही बार सच्चा प्यार होने के आसार रहते हैं। इन नाम के अधिकतर लड़के प्रेम विवाह ही करते हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, boys name astrology, lucky boys name astrology, jyotish shastra, hindu names, lucky boys names,

इन नाम वाले अधिकतर लड़कों की किस्मत में होता है प्रेम विवाह, अमूमन अपनी गर्लफ्रेंड से ही करते हैं शादी

नाम ज्योतिष अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के भविष्य और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जाता है। हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा जाता है। इसलिए नाम का राशियों से गहरा कनेक्शन माना जाता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लड़कों के बारे में बात करेंगे जिन्हें लाइफ में एक ही बार सच्चा प्यार होने के आसार रहते हैं। इन नाम के अधिकतर लड़के प्रेम विवाह ही करते हैं।

A अक्षर के नाम वाले लड़के: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें लाइफ में अमूमन एक ही बार सच्चा प्यार होता है। इनकी किस्मत में प्रेम विवाह होने के ज्यादा चांस होते हैं। ये अपनी गर्लफ्रेंड को ही अपनी जीवनसंगिनी बनाते हैं। ये अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें खुश रखने में कोई कसर अधूरी नहीं छोड़ते।

P अक्षर के नाम वाले लड़के: इस अक्षर से जिन लड़कों का नाम शुरू होता है ये वफादार लव पार्टनर बनते हैं। ये अपनी हमसफर से बेहद प्यार करने वाले माने जाते हैं। ये अपनी पार्टनर की हर जरूरतों का खास ख्याल रखते हैं। ये अधिकतर प्रेम विवाह ही करते हैं। अपनी लव लाइफ को शादी के बंधन तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं।

V अक्षर के नाम वाले लड़के: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपनी पार्टनर की सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं। इनका स्वभाव काफी रोमांटिक होता है। ये जिस लड़की से प्यार करते हैं उसे ही अपनी जीवनसाथी बनाने की सोचते हैं। इनकी लव मैरिज होने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं।

S अक्षर के नाम वाले लड़के: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने खुशमिजाज स्वभाव से लड़कियों का आसानी से दिल जीत लेते हैं। ये दिल के साफ होते हैं। ये जिस लड़की से सच्चा प्यार करते हैं उससे ही शादी करने की सोचते हैं। इनके प्रेम विवाह होने के ज्यादा चांस रहते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष अनुसार best husband साबित होते हैं इन राशियों के लड़के