4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Name Astrology: पति को भाग्यवान बनाती हैं इन नाम की लड़कियां, होती हैं किस्मत की धनी

यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 Apr 2022, 10:03 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky hindu names, lucky baby names, lukcy girls names, lucky boys names,

Name Astrology: पति को भाग्यवान बनाती हैं इन नाम की लड़कियां, होती हैं किस्मत की धनी

Name Astrology: ज्योतिष अनुसार नाम का पहला अक्षर काफी खास माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव हमारे समस्त जीवन पर पड़ता है। हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों के नाम का पहला अक्षर उनकी जन्म राशि के हिसाब से रखा जाता है। यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपनी लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने पति को भी भाग्यवान बनाती हैं।

A अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मिलनसार स्वभाव की होती हैं। किसी को भी तुरंत अपना बना लेती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ये अपने पति से बहुत प्यार करती हैं। पति की किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसे करियर में खूब तरक्की मिलती है।

L अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो शांत और सरल स्वभाव की होती हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल तुरंत जीत लेती हैं। ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। अपने पति से खूब प्यार करती हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये अपने पति को भाग्यवान बनाती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पति को भी खूब मिलता है।

K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति से खूब प्यार करती हैं। उन्हें करियर में आगे बढ़ने में काफी सहयोग करती हैं। इनकी किस्मत काफी ऊंची होती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पति को भी खूब मिलता है। जिस कारण इनके पति को करियर में खूब तरक्की मिलती है।

P अक्षर: जिन लड़िकयों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति से खूब प्यार करती हैं। ये काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनकी तेज किस्मत की बदौलत इनके पति को करियर में अच्छा मुकाम हासिल होता है। इन्हें जीवन में धन संबंधी दिक्कतों का सामना कभी नहीं करना पड़ता।
यह भी पढ़ें: Zodiac Sign: इन राशियों के लोग होते हैं जिद्दी और जुनूनी, अगर ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं हासिल