
कई संपत्ति के मालिक होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, होते हैं किस्मत वाले
Numerology: जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उन्हें बेहद किस्मत वाला माना जाता है। इनका बर्थ मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह माना जाता है। जो इन्हें साहसी, निडर और बलशाली बनाता है। ये लोग दिल और दिमाग से मजबूत होते हैं। इनका स्वभाव काफी खुशमिजाज होता है। ये दोस्त बहुत जल्दी बना लेते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके पास धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती।
मूलांक 9 वाले लोग धन-संपत्ति के मामले में बेहद ही लकी माने जाते हैं। ये बेहद ही तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं। इन्हें विरासत में खूब जमीन-जायदाद मिलती है। इतना ही नहीं इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन-संपत्ति मिलने के आसार रहते हैं। मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह का आधिपत्य भूमि, भवन, कृषि आदि क्षेत्रों पर होने के कारण इस मूलांक के लोगों के पास मकान और संपत्ति की कमी नहीं होती। ये खेती की जमीन के बड़े हिस्से के मालिक हो सकते हैं। इन्हें खेती से अच्छा मुनाफा भी होता है।
इस मूलांक के लोग स्वतंत्र प्रकृति के होते हैं। ये मजबूत, ऊर्जावान, साहसी और निडर होते हैं। ये जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। चुनौतियों से बिल्कुल भी घबराते नहीं हैं। ये नौकरी में ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं और बिजनेस में भी इनकी गहरी रूचि होती है। ये किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: शनि जल्द चलने वाले हैं अपनी उल्टी चाल, 4 राशि वालों को करियर में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Published on:
04 May 2022 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
