
पुलिस के द्वारा जब्त किया गया गीली लकड़ी से लदा ट्रक। इनसेट - काटे गए पेड़।
गढ़ी उपखंड के अरथूना थाना पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रही गीली लकड़ी से भरे ट्रक को जप्त कर चालक को पकड़ा। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि गीली लकड़ी से भरा ट्रक बडलिया की तरफ से गामड़ी होता हुआ आ रहा था। चौकी जौलना हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र मय जाप्ता गामड़ी रोड पर पहुंच नाकेबंदी कर गाड़ियों की जांच की। नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक गुजरात पासिंग त्रिपाल ढका हुआ रोका गया। इसमें गीली लकड़ी भरी थी। चालक के पास लकड़ी परिवहन को लेकर कोई कागजात नहीं मिले। चालक प्रकाश पुत्र लाल शंकर कटारा निवासी कटारापाड़ा धनगांव पुलिस थाना कुआं जिला डूंगरपुर का होना सामने आया।
अवैध लकड़ी की तस्करी, विभाग सुस्त
वन संपदा की सुरक्षा के विकास के लिए केंद्र राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पर, वन विभाग की उदासीनता के कारण जौलाना क्षेत्र में जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। इसे यहां से गुजरात पहुंचाया जा रहा है। इससे पूर्व भी वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई मामले सामने आ चुके हैं।
इधर, अनियंत्रित बस ने राहगीर महिला को कुचला, मौके पर मौत
जिले के आंबापुरा क्षेत्र में बदरेल के पास बेकाबू निजी बस के टायर तले एक राहगीर महिला कुचल गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। इसे लेकर रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे हुई, जबकि बदरेल पंचायत के रतनपुरा कालिया गांव के पास मुख्य मार्ग के किनारे अपने मकान से ३5वर्षीया लक्ष्मी पत्नी अर्जुन मईड़ा दूसरे घर की तरफ जा रही थी। सडक़ पार करते समय तेजी से गुजरी निजी बस ने उसे चपेट में ले लिया। इससे गिरी लक्ष्मी के सिर पर ट्रक का पिछला पहिया घूम गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर भीड़ जुटी, लेकिन चालक बस भगाते हुए निकलने में सफल रहा।
https://www.patrika.com/news-bulletin/banswara-opposition-to-the-construction-of-anicut-worth-rs-3-9-crore-warning-of-agitation-19058335
सूचना पर आम्बापुरा थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। बाद में जैसे-तैसे क्षत-विक्षत शव बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। हादसे को लेकर मृतका के पति अर्जुन ने दूसरे दिन बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दी। इस पर केस दर्ज कर एएसआई उदयसिंह ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। परिजनों के अनुसार मृतका का पति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके एक बेटी ही है।
Updated on:
12 Oct 2024, 12:16 PM IST
Published on:
12 Oct 2024, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.