5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 20 September: हाथ आए अवसर हाथ से निकल सकते हैं, संयम रखें

Rashifal 20 September: आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 19, 2019

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: जो काम सहज ही निपट सकते है। उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझोता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर हे। उन्नती के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। यात्रा निरस्त होगी।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: मिश्रित फलदाई समय चल रहा है। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है। पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: विशिष्ठ लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्दि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: रुका पैसा मिलेगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आये सुअवसर गवा देंगे।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिती विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते है।