12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि देव इन 3 राशियों पर रहते हैं मेहरबान, इनमें से दो राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती

Shani Dev: इन राशियों के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। कोई भी काम सोच समझकर करते हैं।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani sade sati, shani dhaiya, shani favorite zodiac, shani gochar 2022, shani transit 2022,

शनि देव इन 3 राशियों पर रहते हैं मेहरबान, इनमें से दो राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती

ज्योतिष अनुसार 3 ऐसी राशियां हैं जो शनि देव की प्रिय मानी जाती हैं। ये राशियां हैं तुला, मकर और कुंभ। जिनमें से तुला शनि की उच्च राशि है। तो वहीं मकर और कुंभ राशि के शनि स्वामी ग्रह हैं। कहते हैं इन तीनों राशियों के लोगों पर शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, जितना कि बाकी राशियों पर पड़ता है। इन राशियों के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। जानिए इन लोगों के बारे में दिलचस्प बातें।

तुला राशि:
-29 अप्रैल 2022 में इस राशि के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल चुकी है।
-तुला जातक मिलनसार स्वभाव के होते हैं।
-इनके अंदर न्याय की गहरी भावना होती है। ये विवादों को निपटाने में माहिर होते हैं।
-ये अपने दिमाग का अच्छे से प्रयोग करते हैं।
-ये बातचीत करने में माहिर होते हैं।
-ये विवादों से दूर रहते हैं।
-ये करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

मकर राशि:
-इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है।
-इस राशि के जातक कर्मशील, मेहनती, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं।
-इन्हें अनुशासन में रहना पसंद आता है।
-इस राशि के लोग जिस भी काम को चुनते हैं उसमें शीर्ष तक पहुंचते हैं।
-ये धन-दौलत और समृद्धि पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
-ये कैसी भी उलझन को सुलझा लेते हैं।

कुंभ राशि:
-इस राशि के लोगों पर शनि साढ़े साती चल रही है।
-इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती।
-ये बेहद मेहनती होते हैं और जो लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं उसे हासिल करने के लिए खूब
परिश्रम करते हैं।
-इन्हें एकांत जीवन जीना पसंद होता है।
-इस राशि में जन्मे जातक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और चिकित्सक बन सकते हैं।
-ये अपने कौशल का विश्लेषण अच्छी तरह करते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: राशि अनुसार मां लक्ष्मी के मंत्रों का करें जाप, धन संबंधी दिक्कतें होंगी दूर