5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन के अंतराल में दो बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो 18 जून को शुक्र देव वृषभ राशि में चले जायेंगे। इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

2 min read
Google source verification
sun transit in june 2022, surya gochar 2022, surya rashi parivartan june 2022, Venus transit june 2022, shukra transit in Taurus 2022, shukra gochar june 2022,

दो दिन के अंतराल में दो बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Venus And Sun Transit In June 2022: जल्द ही सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो शुक्र देव 18 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों का राशि गोचर कई राशि वालों की जिंदगी में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। ज्योतिष में सूर्य जहां व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, सरकारी नौकरी, उच्च पद आदि का कारक होता है। वहीं शुक्र को सौंदर्य, भौतिक सुखों आदि का कारक माना गया है। जानिए इन दोनों ग्रहों के गोचर से किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत।

मेष राशि: इस राशि वालों पर इन दोनों ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के नए-नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों को प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। आय में भी अच्छी वृद्धि होने की संभावना है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: शुक्र और सूर्य का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बनाएगा। करियर में आपको तरक्की मिलेगी। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

कन्या राशि: समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। कई माध्यमों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इन 3 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग राजा-महाराजाओं की तरह जीते हैं अपनी जिंदगी, पैदाइशी होते हैं धनवान