7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाइट-बॉल दौरे के लिए तैयार दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया के साथ खेली जाएगी टी20 ट्राई सीरीज

नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच 6 सितंबर से ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। 2027 में शुरू होने वाले अफ्रीका कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज खेली जा रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 07, 2026

Aus vs SA 1st ODI

South Africa ODI Squad: साउथ अफ्रीका की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

South Africa, Zimbabwe, Namibia Trai T20 Series: नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका नामीबिया के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगा। सभी मैच विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। टी20 ट्राई-सीरीज 28 अगस्त को शुरू होगी, जिसका फाइनल 6 सितंबर को होगा। वनडे सीरीज 9 सितंबर से शुरू होगी।

अगले साल खेला जाएगा अफ्रीका कप

यह ट्राई-सीरीज अगले साल शुरू होने वाले अफ्रीका कप को ध्यान में रखते हुए खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट का मकसद ज्यादा से ज्यादा अफ्रीकी देशों को सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने का मौका देना है। साथ ही, ट्राई-सीरीज से होने वाला सारा फायदा अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन को दान किया जाएगा, ताकि पूरे महाद्वीप में खेल को बढ़ावा मिल सके।

नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की तारीफ की

क्रिकेट नामीबिया के CEO जोहान मुलर ने कहा, “हम इस सीरीज के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे क्रिकेट के कमिटमेंट के लिए बहुत आभारी हैं। यह अफ्रीकी महाद्वीप में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए हमारी मजबूत पार्टनरशिप और साझा सोच को दिखाता है।”

वर्ल्ड कप 2027 से पहले बढ़ेगा उत्साह

दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे 2027 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के संयुक्त मेजबान हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के CEO फोलेट्सी मोसेकी को लगता है कि यह ट्राई-सीरीज आईसीसी टूर्नामेंट से पहले उत्साह बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, “हम इस व्हाइट-बॉल टूर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। यह न सिर्फ पड़ोसी देशों में खेल को मजबूत करने के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है, बल्कि अगले साल होने वाले आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले उत्साह भी बढ़ाता है, जिसकी मेजबानी ये तीनों देश मिलकर करेंगे।”

नामीबिया में टी20 ट्राई-सीरीज का शेड्यूल

तारीखमुकाबला
28 अगस्तनामीबिया vs दक्षिण अफ्रीका
29 अगस्तदक्षिण अफ्रीका vs जिम्बाब्वे
31 अगस्तनामीबिया vs जिम्बाब्वे
1 सितंबरजिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका
3 सितंबरनामीबिया vs जिम्बाब्वे
4 सितंबरनामीबिया vs दक्षिण अफ्रीका
6 सितंबरफाइनल

नामीबिया vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज

तारीखमुकाबला
9 सितंबरपहला वनडे
11 सितंबरदूसरा वनडे
13 सितंबरतीसरा वनडे