7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका दौरे के बीच खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम, इधर बुरी तरह भड़के सरफराज खान

Sarfaraz Khan ने श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो पोस्‍ट करते हुए उसमें लिखा कि मैं फिट नहीं बैठता, लेकिन मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 07, 2026

sarfaraz khan

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान। ( File Photo Credit - IANS)

Sarfaraz Khan cryptic post: श्रीलंका के दौरे पर भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह अनफिट होने के चलते पहले ही बाहर हो चुके हैं। वहीं, साई सुदर्शन भी चोट के चलते अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में हैं। भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका दौरे के बीच भारतीय टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान की एक इंस्टा स्टोरी सुर्खियों में सरफराज ने एक क्रिप्ट‍िक मैसेज पोस्‍ट किया है, जिसे अनफिट प्‍लेयर्स को जोड़कर देखा जा रहा है।

श्रीलंका दौरे पर चोटों से जूझ रही टीम

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में कुछ सीनियर और ऊंचे कद वाले प्‍लेयर्स को फिटनेस साबित करने के लिए आसान टेस्‍ट दिए जा रहे हैं, जिसकी वजह से भारतीय टीम के खिलाड़ी जल्‍दी चोटिल होकर टीम से बाहर हो रहे हैं। वहीं, बुमराह अनफिट होने के चलते बाहर हो चुके हैं, तो साई सुदर्शन भी फिटनेस कारण उपलब्ध नहीं हैं। इसी बीच कप्तान शुभमन गिल का चोटिल होना भारत को भारी पड़ सकता है।

सरफराज खान ने लिखा ये पोस्‍ट

सरफराज खान ने इसी बीच सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए टीम में नहीं चुने जाने पर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। उन्‍होंने लिखा कि शायद मैं फिट नहीं बैठता, लेकिन मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा। सरफराज ने इस पोस्ट में किसी का नाम लिखा और किसी घटना का भी जिक्र नहीं किया है। लेकिन, फैंस इसे टीम इंडिया प्‍लेयर्स की चोटों से जोड़कर देख रहे हैं।

2024 में टेस्‍ट डेब्‍यू के बाद खेले सिर्फ 6 टेस्‍ट

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार के बाद सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्‍होंने फरवरी 2024 में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में किया था। उन्‍होंने टीम इंडिया के लिए अब तक खेले 6 टेस्ट की 11 पारियों में 37.10 के औसत से 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी आए हैं। उन्‍हें आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्‍ट में खिलाया गया था। उसके बाद उन्‍होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया। वजह भी घटाया, लेकिन उसके बाद से चयनकर्ता उनके नाम पर विचार ही नहीं कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग