7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट के बाद विदेशी लीग खेलने का किया ऐलान, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने किया स्‍वागत

Ajinkya Rahane signed ETPL: अजिंक्‍य रहाणे ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) खेलने की घोषणा कर दी है। ईटीपीएल में वह स्टीव वॉ की टीम एम्स्टर्डम फ्लेम्स का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 07, 2026

Ajinkya Rahane signed ETPL

अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

Ajinkya Rahane signed ETPL 2026: अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा के बाद भारत के स्‍टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL 2026) की फ्रैंचाइजी एम्स्टर्डम फ्लेम्स को साइन किया है। नीदरलैंड की इस फ्रेंचाइजी ने रहाणे को साइन करने की घोषणा कर दी है। वह इस लीग के पहले सीजन में स्‍टीव वॉ की टीम में खेलेंगे। रहाणे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मैं अगली पीढ़ी को प्रेरित करने और पूरे यूरोप में क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने में मदद करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

2020-21 में भारत को जिताई थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

अजिंक्‍य रहाणे को अपने शांत स्वभाव और लीडरशिप क्वालिटी के लिए जाना जाता है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उन्‍होंने 190 से ज्‍यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उन्‍होंने 8000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्‍होंने पिछले हफ्ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है, जिससे उनके शानदार अंतरराष्‍ट्रीय करियर का अंत हो गया है। रहाणे हर मुश्किल हालात में डटकर खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें आज भी 2020-21 में भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जिताने के लिए याद किया जाता है।

'क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है'

ईटीपीएल साइन करने के बाद रहाणे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे खेल को जितना पाया है, उससे ज्‍यादा मजबूत होकर छोड़ें। यूरोप एक रोमांचक दौर में जा रहा है और इसमें क्रिकेट के सबसे उम्मीद जगाने वाले इलाकों में से एक बनने की क्षमता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं एम्सटर्डम फ्लेम्स मैनेजमेंट के साथ मिलकर एक सफल फ्रेंचाइजी बनाने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने और पूरे यूरोप में क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं।

स्‍टीव वॉ ने की जमकर तारीफ

एम्स्टर्डम फ्लेम्स के को-फाउंडर और चीफ क्रिकेट ऑफिसर स्टीव वॉ ने भी भारत के पूर्व कप्तान के टीम में आने पर खुशी जताई। उन्‍होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे में वह सब कुछ है, जो आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर में चाहते हैं। उनमें स्किल, लचीलापन, विनम्रता और लीडरशिप है। अपने पूरे करियर में उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में बहुत सम्मान कमाया है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने खुद देखा है कि वह दबाव में कैसा धैर्य और लीडरशिप दिखाते हैं और ये खूबियां जीतने वाले कल्चर को बनाने में मदद करती हैं। उनका अनुभव, लीडरशिप और कैरेक्टर बहुत कीमती होगा, क्योंकि हम एम्स्टर्डम फ्लेम्स को यूरोप के सबसे अच्छे क्रिकेट क्लबों में से एक बना रहे हैं।

अभिषेक बच्‍चन ने भी किया स्‍वागत

ईटीपीएल के को-ओनर अभिषेक बच्चन ने भी रहाणे का स्वागत करते हुए कहा कि अजिंक्य जैसे काबिल खिलाड़ी न सिर्फ कॉम्पिटिशन का स्टैंडर्ड बढ़ाते हैं, बल्कि यूरोपियन क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को इंस्पायर और मेंटर भी करते हैं। एम्स्टर्डम फ्रैंचाइजी की बात करें तो, टीम को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज स्टीव वॉ ने मिलकर शुरू किया था। रहाणे का शामिल होना उसी सोच को दिखाता है, जो यूरोप में खेल के भविष्य को बनाने में मदद करने के लिए बेहतरीन क्रिकेटिंग एक्सीलेंस और मकसद वाली लीडरशिप को एक साथ लाता है।