2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy: कप्तान तिलक वर्मा का शनादर प्रदर्शन, नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर लगातार छठी बार फाइनल में पहुंचा साउथ जोन

कप्तान तिलक वर्मा ने पहली पारी में शतक लगाने के बाद नाबाद 51 रन बनाकर साउथ ज़ोन को दलीप ट्रॉफी 2026 के फ़ाइनल में पहुंचाया। यह लगातार छठी बार है जब साउथ ज़ोन ने फ़ाइनल में जगह बनाई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Sep 02, 2026

Duleep Trophy 2026

नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर लगातार छठी बार फाइनल में पहुंचा साउथ जोन (फोटो- BCCI)

South Zone vs North Zone, 2nd Semi-Final, Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया। नॉर्थ जोन से मिले 181 रनों के लक्ष्य को साउथ जोन ने आसानी से 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा का प्रदर्शन बल्ले से दमदार रहा।

साउथ जोन का जोरदार प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत अच्छी रही। रिकी भुई और एन जगदीशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई। जगदीशन 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकी भुई 42 रन बनाने के बाद गुरनूर बरार का शिकार बने। शेख रशीद बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

हालांकि, इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और समरण रविचंद्रन ने साउथ जोन को कोई और झटका नहीं लगने दिया और चौथे विकेट के लिए 80 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत दिलाई। पहली पारी में शतक लगाने वाले तिलक ने दूसरी इनिंग में 79 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। वहीं, समरण 42 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

पहली पारी में तिलक ने जड़ा था शतक

नॉर्थ जोन ने पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 175 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। कमरान इकबाल ने टीम की ओर से सर्वाधिक 76 रन बनाए, जबकि साउथ जोन की ओर से गेंदबाजी में विदवथ कवेरप्पा सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। साउथ जोन ने इसके जवाब में पहली पारी में कप्तान तिलक की 116 रनों की शतकीय पारी के बूते 312 रन बनाए और 117 रनों की बढ़त हासिल की। तिलक के अलावा, श्रेयस गोपाल ने 87 रनों का योगदान दिया। नॉर्थ जोन की तरफ से गुरनूर बरार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले।

दूसरी पारी में नॉर्थ जोन की पूरी टीम 297 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से सनत सांगवान ने 76 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि आयुष दोसेजा ने 52 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से गेंदबाजी में एमडी निधिश ने 56 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत ईस्ट जोन से 6 सितंबर से होगी।