26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सर रुक जाओ वरना गोली मार दूंगा’, शिवपुरी में तहसीलदार को जान से मारने की धमकी

Tehsildar Sachin Bhargav Threat: तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देते माफिया का वीडियो वायरल, तहसीलदार से कहा- 'सर रुक जाओ वरना गोली मार दूंगा और जेल चला जाऊंगा', तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
2 min read
Google source verification
shivpuri

mafia threatens tehsildar Sachin Bhargav over illegal mining video viral, तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देत माफिया का वीडियो वायरल (source-patrika)

Shivpuri Tehsildar Sachin Bhargav Threat: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के तहसीलदार सचिन भार्गव को एक माफिया के द्वारा गोली मारने की धमकी देने के वीडियो सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में माफिया तहसीलदार को धमकाते हुए कह रहा है- 'सर रुक जाओ वरना गोली मार दूंगा और जेल चला जाऊंगा'। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे थे तहसीलदार

बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव को सूचना मिली थी कि सड़बूड़ में सिंध नदी के पास सरकारी जमीन पर अवैध मिट्टी उत्खनन किया जा रहा है। तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि अवैध उत्खनन कर रास्ता बनाया जा रहा है। दो ट्रैक्टर और हाइड्रा के जरिए मिट्टी निकाली जा रही थी। जब तहसीलदार ने टीम को अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर और हाइड्रा को जब्त करने के लिए कहा तो आरोपियों ने विरोध करना शुरू कर दिया और हंगामा करने लगे।

तहसीलदार को दी गोली मारने की धमकी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब तहसीलदार सचिन भार्गव और उनकी टीम अवैध उत्खनन कर रहे ट्रेक्टर और हाइड्रा को जब्त करने की कार्रवाई कर रहे थे तभी एक शख्स वहां आता है। इसका नाम जयमंडल यादव बताया गया है। वो तहसीलदार को धमकाते हुए कहता है- सर रुक जाओ वरना गोली मार दूंगा और जेल चला जाऊंगा।' इतना ही नहीं इसके बाद गुस्से में जयमंडल यादव ने अपने बेटे से कहा- 'जा घर से बंदूक लेकर आ, आज इन सब को गोली मार दूंगा'। इस दौरान आरोपी हाइड्रा और एक ट्रैक्टर मौके से लेकर भाग निकले, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्व टीम ने जब्त किया है।

तीन लोगों पर मामला दर्ज

तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों जयमंडल यादव, उसके पिता लाखन यादव और बेटे विकुल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार सचिन भार्गव का कहना है कि- सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन किया जा रहा था, इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मध्यप्रदेश में बेखौफ माफिया के द्वारा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी को धमकाया गया है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।