30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव जल्द मिथुन राशि में होंगे विराजमान, इन राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी

Surya Gochar 2022: जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें अच्छी नौकरी और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 11 Jun 2022, 12:31 PM IST

surya rashi parivartan, sun transit 2022, sun transit in gemini 2022, sun transit june 2022, surya gochar june 2022, surya rashi parivartan 2022 date,

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव जल्द मिथुन राशि में होंगे विराजमान, इन राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी

Sun Transit June 2022: सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां ये 16 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को प्रसिद्धि, नाम, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, सफलता और उच्च पद का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें अच्छी नौकरी और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। जानिए सूर्य का गोचर किन राशि वालों की आमदनी बढ़ने के योग बना रहा है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों की सैलरी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक प्रॉपर्टी या संपत्ति से आपको फायदा मिल सकता है। जो जातक विदेश में नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा।

सिंह राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अलग-अलग स्रोतों से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कन्या राशि: भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। करियर में उन्नति मिलेगी। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। प्रमोशन मिल सकता है। फ्रेशर्स लोगों को भी मनचाही नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी।

तुला राशि: इस राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। उच्च अधिकारी से आपको किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है। धन में वृद्धि के प्रबल योग हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)