
भारतीय चुनाव आयोग (Photo-IANS)
Tamil Nadu and Bengal Assembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों राज्यों के चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने 865 करोड़ रुपए से अधिक रकम जब्त की है। बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। वहीं, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा और 4 मई रिजल्ट आएगा।
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच प्रवर्तन एजेंसियों ने 865 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की है। आयोग ने बताया कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने के बाद से यह जब्ती की गई है।
आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल से 427 करोड़ रुपए और तमिलनाडु से 438 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 84 करोड़ रुपए की शराब जब्त की गई है। पश्चिम बंगाल में कुल जब्त की गई शराब की कीमत 81 करोड़ रुपए और तमिलनाडु में 3 करोड़ रुपए है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश और उनके बॉर्डर वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), DGP और सीनियर ऑफिसर के साथ-साथ प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुख के साथ रिव्यू मीटिंग की हैं। ECI ने सभी अधिकारियों को हिंसा-मुक्त, धमकी-मुक्त और लालच-मुक्त चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
भ्रष्टाचार एवं भय मुक्त चुनाव कराने के लिए ECI ने 5000 से अधिक जवान तैनात किए हैं। पश्चिम बंगाल में 2,728 और तमिलनाडु में 2,283 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें (FSTs) तैनात की गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर अचानक नाके लगाने के लिए 5,363 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। पश्चिम बंगाल में 3,142 और तमिलनाडु में 2,221 स्थैतिक निगरानी दल (SST) तैनात की गई हैं। चुनाव आयोग ने प्रवर्तन अधिकारी से जोर देकर कहा कि दिशा-निर्देशों को लागू करने के दौरान आम लोगों को कोई परेशानी न हो।
Published on:
18 Apr 2026 02:15 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
