
अप्रैल में सबसे बड़ा ग्रह बदलने जा रहा है राशि, जानिए किसकी होगी चांदी ही चांदी
बृहस्पति यानी गुरु सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। ये ग्रह सुनहरे रंग का होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को सबसे शुभ माना जाता है। इस ग्रह की बृहस्पति देवता के रूप में पूजा भी की जाती है। ये एक लाभकारी ग्रह है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है उन्हें समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होती है। कर्क राशि में ये ग्रह उच्च का होता है तो मकर राशि में नीच का होता है। 13 अप्रैल को ये ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। जानिए किन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी।
वृषभ राशि: ये गोचर आपके लिए शानदार साबित होगा। करियर में बदलाव करेंगे। व्यापार में आपको सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी छिपे हुए स्रोत से धन कमा सकते हैं। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। पैसों की इस दौरान आपके जीवन में कोई कमी नहीं होगी।
मिथुन राशि: ये समय करियर के दृष्टिकोण से लाभकारी साबित होगा। वे जातक जो कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी प्रकार का सम्मान पा सकते हैं। जो लोग फ्रेशर हैं उन्हें ये गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है। इस अवधि में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ अज्ञात स्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आप अपनी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यात्रा से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बजट बनाकर चलने से आपको लाभ प्राप्त होगा।
तुला राशि: जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें लाभ प्राप्त होगा। मनचाही नौकरी खोजने में सफलता हासिल कर सकते हैं। वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके उच्च अधिकारियों व वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा आपके काम की सराहना की जा सकती है।
वृश्चिक राशि: यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से सकारात्मक साबित हो सकता है। व्यापार का विस्तार करके आप अधिक लाभ कमा सकते हैं। अपनी रुचि के काम से आपको अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। जो लोग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अवधि में आप बहुत अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। आप धन संचय करने में भी सफलता हासिल कर सकते हैं।
कुंभ राशि: आर्थिक रूप से अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। आप इस अवधि में अधिक कार्य करने के लिए तैयार रह सकते हैं। अगर आप परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मेष और तुला राशि में जल्द पापी ग्रह करेंगे प्रवेश, 6 राशि वालों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल, रहें सावधान!
Published on:
30 Mar 2022 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
