
Threatening Email to naptaul vibhag mp- धमकी भरे ईमेल की कॉपी(Photo: patrika)
MP: मध्य प्रदेश को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हर बार की तरह इस बार भी ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई है। लेकिन इस बार ये धमकी स्कूल को या किसी और भवन को नहीं बल्कि राजधानी भोपाल स्थित नापतौल विभाग को मिली है। ई मेल से भेजे गए इस लेटर में विभाग को धमकी दी गई है कि दोपहर दो बजे यहां आरडीएक्स बम फटेंगे। मेल मिलने के बाद विभाग समेत पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियो को अलर्ट कर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरा मेल
ये पहली घटना नहीं है ऐसा तीन चार बार हो चुका है। पुलिस अब तक किसी को भी नहीं ढूंढ पाई है। कल एक मेल अंग्रेजी भाषा में आया था। अब नापतौल विभाग भोपाल में आज फिर धमकी भरा मेल मिला है, 2 आरडीएक्स बम फटने की बात कही है। पुलिस को जानकारी दे दी है, मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
-उमा शंकर तिवारी, महामंत्री, तृतीय कर्मचारी संघ
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Published on:
17 Mar 2026 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
