
shubh muhurat
Shubh Muhurat : अष्टमी जया संज्ञक तिथि अपराह्न 3.14 तक, तदुपरान्त नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि है। अष्टमी तिथि में नाचना, स्त्री, रत्न, अलंकार, युद्ध, शस्त्रधारण, वास्तुकर्म, चित्रकारी, विवाह व प्रतिष्ठा आदि कार्य सिद्ध होते हैं। पर नवमी तिथि में विग्रह, कलह, जुआ, मद्य, शिकार व अग्निविषादिक असद् कार्य सिद्ध होते हैं। नक्षत्र: अश्विनी 'क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख' संज्ञक नक्षत्र प्रात: 8.21 तक, इसके बाद भरणी 'उग्र व अधोमुख' संज्ञक नक्षत्र है। अश्विनी गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। अत: अश्विनी नक्षत्र में जन्मे जातकों की 27 दिन बाद जब अश्विनी नक्षत्र की पुनरावृत्ति हो, उस दिन नक्षत्र शांति करा लेना हितकर है। योग: शुभ नामक योग अंतरात्रि 4.23 तक, इसके बाद शुक्ल नामक शुभ योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। विशिष्ट योग: आज सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूयोदय से प्रात: 8.21 बजे तक है। करण: बव नामकरण अपराह्न 3.24 तक, तदन्तर बालवादि करण रहेंगे।
Shubh Muhurat : उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज अश्विनी नक्षत्र में हलप्रवहण आदि के यथा आवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।
Shreshth chaughadiya : आज सूर्योदय से प्रात: 8.39 तक शुभ, पूर्वाह्न 11.19 से अपराह्न 3.1 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 4.9 से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12.18 से दोपहर 1.00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारंभ के लिए अत्युत्तम हैं।
Vratotsva : आज दुर्गाष्टमी व भीष्माष्टमी है। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: रात्रि 9.01 पर बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चन्द्रमा: चन्द्रमा संपूर्ण दिवारात्रि मेष राशि में रहेगा। दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: दोपहर बाद 1.30 से अपराह्न 3.00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (लि,लू,ले,लो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मेष तथा जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक धर्मात्मा, सत्यवादी, धनवान, गुणवान, पराक्रमी, हंसमुख, सुंदर, बुद्धिमान, आभूषण के शौकीन, जनप्रिय, परोपकारी पर कामास्त व अस्थिर होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 20-21 वर्ष की आयु तक हो जाता है। मेष राशि वाले जातकों को पारिवारिक सुख सुविधा प्राप्त होगी। भूमि-भवन जायदाद का लाभ मिलेगा।
Published on:
25 Jan 2018 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
