
ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति पौष 23 शक संवत् 1940 पौष शुक्ल सप्तमी रविवार विक्रम संवत् 2075। सौर पौष मास प्रविष्टे 29, जमादि उल्लावल 06, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।
सप्तमी तिथि रात्रि 11 बजकर 43 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 43 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्र नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 6 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ, परिधि योग प्रातः 7 बजकर 35 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 54 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
आज के मुहर्त- अनुकूल समय में उत्तर दिशा में व्यवसायिक यात्रा करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से। लोहड़ी पर्व, मार्तण्ड सप्तमी, श्रीगुरूगोविन्द सिंह जयंती (प्राचीन मतेन) गण्डमूल पूर्वाह्न 11 बजकर 6 मिनट से।
आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ञ, दे, दो, चा, ची) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। प्रायः विवादों से गहरा नाता रहेगा। इनकी सामाजिक नेतृत्व क्षमता गजब की रहेगी।
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
