5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 21 जनवरी 2018

आज का पंचांग 21 जनवरी 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 21, 2019

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति माघ 01, शक संवत् 1940 पौष शुक्ला पूर्णिमा सोमवार विक्रम संवत् 2075। सौर माघ मास प्रविष्टे 08, जमादि उल्लावल 14, हिजरी 1440 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

पूर्णिमा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 27 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ, बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में माघ माह के पावन पर्व में स्नान प्रारंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज ही पौष पूर्णिमा, माघस्नान प्रारंभ, शक माघ प्रारंभ, गण्डमूल अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 27 मिनट से, माघ कृष्णा प्रतिपदा का क्षय।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (हू, हे, हो, डा, डी) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से बलीष्ठ होंगे। ऐसे जातक मन से उदार व सद्गुणी होंगे। इनकी दिनचर्या अनियमित रहेगी। प्रायः वंशानुगत संपदा का उपभोग करेंगे। संघर्षशील भी होंगे।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।