5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 29 सितंबर 2018

आज का पंचांग 29 सितंबर 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 29, 2018

panchang

आज का पंचांग 29 सितंबर 2018

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति आश्विन 07 शक संवत् 1940 आश्विन कृष्ण चतुर्थी शनिवार विक्रम संवत् 2075। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 13 मुहर्रम 18 हिजरी 1440 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 सितम्बर सन् 2018 ई०। दक्षिणायण दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि प्रातः 8 बजकर 4 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 14 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ, वज्र योग रात्रि 10 बजकर 3 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 8 बजकर 4 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय मे दक्षिण दिशा में व्यवसायिक यात्रा करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चन्द्रमा प्रातः 8 बजकर 4 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा। आज ही पंचमी का श्राद्ध।

आज जन्म लिए बच्चों के नाम (अ, ई, उ, ए, ओ) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से प्रतीभाशाली होंगे। प्रायः संस्कार युक्त विचारों वाले होंगे। इनकी बाहर प्रवास में विशेष रूचि रहेगी। इनके प्रत्येक कार्य में अनुशासन दिखेगा।

पंचांग क्या है

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।