
वास्तु शास्त्र में कांच का टूटना माना जाता है शुभ, लेकिन क्या टूटे कांच का इस्तेमाल करना सही है?
वास्तु शास्त्र में जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के साथ साथ आपके आसपास मौजूद वस्तुओं का भी अपना महत्व बताया गया है। इसी प्रकार कांच का टूटना भी वास्तु के जानकारों के मुताबिक शुभ माना जाता है। लेकिन क्या उस टूटे कांच का इस्तेमाल करना भी सही है? आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र क्या कहता है...
कांच का टूटना होता है शुभ
वास्तु शास्त्र में कांच के टूटने को एक शुभ संकेत माना जाता है क्योंकि कांच का टूटना आपको जीवन में आने वाली किसी परेशानी के आने का इशारा देता है। यानी कांच जब टूटता है तो वह आप पर आने वाली उस समस्या को खुद पर ले लेता है।
टूटे कांच का इस्तेमाल न करें
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि यदि कांच टूट जाए तो उसे तुरंत ही बाहर फेंक देना चाहिए। टूटे कांच का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता। यदि आप कांच या आइना टूट जाने के बाद भी उसका उपयोग करते हैं या टूटा कांच घर में ही रखा रहता है तो मुसीबत की तलवार भी आप पर लटकी रहती है। जबकि टूटे कांच को घर से बाहर फेंकने से आप पर आने वाली बुरी बला भी दूर हो जाती है।
घर में न रखें गोलाकार कांच
वास्तु शास्त्र में कांच या आईने की आकृति को भी खास बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में अंडाकार या गोलाकार आईने का इस्तेमाल करना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए घर में चौकोर आकर के कांच को रखना ही बेहतर होता है।
इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि घर में लगे आईने का फ्रेम का रंग बहुत ज्यादा चटक नहीं होना चाहिए। आप सफेद, नीला या क्रीम रंग के फ्रेम वाला आइना खरीद सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: नारद पुराण: जीवन में दरिद्रता से बचने के लिए कभी न करें ये गलतियां
Updated on:
06 Jun 2022 03:45 pm
Published on:
06 Jun 2022 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
