
घर के मुख्य द्वार पर क्यों लगाई जाती है गणेश प्रतिमा, जानिए इसे लगाने का सही तरीका
कुछ लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से न लगाया जाए तो इससे पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है। वास्तु शास्त्र में इस मूर्ति को लगाने का तरीका बताया गया है। यहां आप जानेंगे गणेश जी की कैसी प्रतिमा घर के मुख्यद्वार पर लगानी चाहिए, क्या है इसे लगाने की सही दिशा और क्या बरतें सावधानियां।
मुख्य द्वार हो इस दिशा में तभी लगाएं मूर्ति: वास्तु अनुसार घर का मुख्य द्वार अगर दक्षिण या उत्तर दिशा में हो तभी गणेश जी की प्रतिमा लगाएं। अगर मुख्य द्वार पूर्व या पश्चिम दिशा में है तो गणेश जी की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि वास्तु अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
ऐसी मूर्ति खरीदें: गणेश जी की जो प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं ध्यान रखें कि उनकी सूंड़ वामवर्त होनी चाहिए। वहीं घर के अंदर लगाने वाली प्रतिमा की सूंड़ दक्षिणावर्त होनी चाहिए। घर में गणेश जी की बैठी हुई मुद्रा में मूर्ति लगानी चाहिए। वहीं कार्यस्थल पर गणपति की खड़ी मुद्रा वाली मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा कहां लगाएं: गणेश जी की मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ मुख करके रख सकते हैं। ध्यान रखें की गणेश जी की प्रतिमा का मुख मुख्य द्वार की तरफ होना चाहिए। दक्षिण दिशा में मूर्ति न रखें। मूर्ति रखने के लिए पश्चिम, उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा सबसे अच्छी है।
किस रंग की मूर्ति मानी जाती हैं शुभ: अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में शांति और समृद्धि आए तो गणेश जी की मूर्ति सफेद रंग की लगानी चाहिए। वहीं जो लोग किसी काम में तरक्की पाना चाहते हैं तो सिंदूर रंग की गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: बेहद लकी माना जाता है ये नंबर, इन बर्थ डेट में जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली
पीठ मिलाकर लगाएं गणेश प्रतिमा: घर के मुख्य द्वार पर जो गणेशजी की प्रतिमा आप लगा रहे हैं उसी के ठीक पीछे यानी दरवाजे के दूसरी ओर गणेशजी की वैसी ही प्रतिमा लगाएं। ध्यान रखें कि ये मूर्तियां इस तरह से लगाएं कि दोनों प्रतिमा की पीठ आपस में मिल रही हो। ऐसी प्रतिमा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
Updated on:
27 Mar 2022 11:55 am
Published on:
27 Mar 2022 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
