3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के टोटके- इनको आजमाने से बदल जाएगी आपकी किस्‍मत

बीमारी से परेशान हैं तो होलिका दहन वाली जगह से शुद्ध भभूत उठाकर सोने वाली जगह पर छिड़क दें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Feb 2018, 9:57 AM IST

नोएडा। भारत के दो बड़े त्‍योहारों में से एक होली इस बार 2 मार्च को पड़ेगी मतलब 2 मार्च को रंग खेला जाएगा जबकि उससे एक दिन पहले 1 मार्च को होलिका दहन होगा। हिसाब लगाए तो अब आठ दिन बाद हो‍लिका दहन है जबकि नज्ञै दिन बाद दुल्‍हैंडी है। आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह आपको होलिका दहन वाले दिन पूजा करनी चाहिए और किन टोटको को अाजमा कर आपको लाभ मिलेगा। गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी ज्‍योतिष शिवा गौड़ का कहना है क‍ि घर में सुख-शांति, समृद्धि व संतान प्राप्ति आदि के लिए महिलाएं होली की पूजा करती हैं। अगर शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा की जाए तो आपकी किस्‍मत बदल सकती है।

Holi 2018: इस समय करेंगे होलिका दहन तो चमकेगी किस्‍मत

यह है शुभ मुहूर्त

विक्रम सवंत हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को आता है। इस बार होलिका दहन 1 मार्च को है और इसका शुभ मुहूर्त शाम 6.16 से 8.47 तक रहेगा। उनका कहना है कि आर्थिक रूप से परेशान चल रहे लोगों के लिए इस दिन की पूजा काफी फायदेमंद होती है। पूजा को ठीक तरह से करने से पूजा का फल अवश्य मिलाता है। हालांकि, उनका यह भी कहना है क‍ि ऐसा जरूरी नहीं कि इस तरह के टोटकों से फल मिल ही जाए पर ऐसा माना जाता है क‍ि इससे फायदा होता है।

होलाष्टक: इन आठ दिनों में न करें कोई काम , आएगी विघ्न बाधा, होगा बड़ा नुकसान

ये हैं टोटके

- अगर आप सेहत संबंधी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं या बीमारी से परेशन हैं तो आप होलिका दहन वाले स्थल से शुद्ध व पवित्र भभूत उठाकर मरीज के सोने वाली जगह पर छिड़क दें। या आप इसे किसी कागज में भी लपेटकर रख सकते हैं। ऐसा करने से सेहत संबंधी परेशानियों का नाश होगा।

- अगर आपको नौकरी या बिजनेस में कोई परेशानी हो रही है तो आपको होलिक दहन की पूजा में नारियल चढ़ाया जाना चाहिए।
- ज्‍योतिष के अनुसार, अगर काफी मेहनत करने के बाद भी नंबर नहीं आ रहे या उस तरह का रिजल्‍ट नहीं मिल पा रहा है तो आप होलिका दहन स्थल पर नारियल के साथ ही पान व सुपारी चढ़ाएं।
- होलिका दहन की पूजा में जौ का आटा शामिल करेंगे तो घर की सुख-शांति, समृद्धि और कलेश मिट सकता है।
- अगर आप घर में पैसों की कमी और खर्चों जैसी परिशानियों से जूझ रहे हैं तो होलिका दहन वाली जगह से राख लाकर अपने पर्स व पैसे रखने वाली जगह पर रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर से निगेटिव एनर्जी का खात्‍मा होगा।

योगी जी आपके राज्य में तो पूजा भी हो गयी महंगी