होली वैसे तो रंगों का त्यौहार है लेकिन इस अवसर पर बनने वाली मिठाइयां इसे अलग पहचान देते हैं। रंगों के इस त्यौहार की सबसे महत्वपूर्ण मिठाई है गुझिया। पहले तो यह हर घर में बनती थी लेकिन अब ज्यादातर लोग समय बचाने के लिए मिठाई की दुकानों से ही इसे ले लेते हैं। इसके अलावा ठंडाई, गोलगप्पे, दाल कचौरी, पापड़ी चाट, कचौरी, दही भल्ले, छोले भटूरे, कांजी बड़ा के अलावा अन्य कई तरह की नमकीन भी होली की मस्ती को दोगुना कर देते हैं।