प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेद्वि द्विवेदी ने बताया कि अथॉरिटी के वर्क सर्किल-9, नोएडा, भूलेख विभाग, सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम एवं भारी मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस पूरी कार्रवाई में नोएडा प्राधिकरण के लगभग 150 छोटे-बड़े कर्मचारी, पांच जेसीबी मशीन, तीन डम्पर का प्रयोग किया गया।