7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुदरत का करिश्मा : अंतिम संस्कार के दौरान मुर्दा युवती में आ गई जान, डॉक्टर भी रह गए हैरान

कुदरत भी कैसे कैसे करिश्मे दिखाती है। अमरोहा शहर में एक युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजन युवती के शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां कर ही रहे थे कि अचानक उसके शरीर में कुछ हलचल हुई और उसका दिल फिर से धड़कने लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jun 2022, 11:31 AM IST

dead-girl-alive-during-funeral-in-amroha.jpg

कुदरत का करिश्मा : अंतिम संस्कार के दौरान मुर्दा युवती में आ गई जान, डॉक्टर भी रह गए हैरान।

यूपी के अमरोहा शहर में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव घर ले आए और उसे बर्फ की सिल्लियों पर रख दिया। इसके बाद युवती के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं। इसी बीच परिजनों मुर्दा युवती के शरीर में कुछ हलचल देखी तो वे हैरान रह गए। जिस युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था, उसका दिल अचानक धड़कने लगा। यह देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह तुरंत युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां कुदरत का करिश्मा देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।

दरअसल, हैरान करने वाली यह घटना अमरोहा शहर के एक मोहल्ले की है। जहां एक अधिवक्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी की पिछले दस दिन से तबीयत खराब चल रही थी। सिरदर्द और बुखार नहीं कम होने पर परिजनों ने युवती को मुरादाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।

यह भी पढ़ें - खंडहर हो रहे स्मारकों को बचाने की नई नीति

शरीर में हलचल देख हैरान रह गए परिजन

परिजन युवती का शव लेकर घर पहुंचे और बर्फ की सिल्लियां लगाकर उन पर रख दिया, ताकि अन्य रिश्तेदारों के आने पर अंत्येष्टि की जा सके। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच परिजनों ने युवती के शरीर में कुछ हलचल देख वह हैरान रह गए। परिजनों देखा कि युवती के दिल की धड़कन चल रही थी। यह सुनते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें - वसीम रिजवी को 'डी कंपनी' ने दी तीन दिन के अंदर जान से मारने की धमकी

डॉक्टर भी रह गए हैरान

परिजन युवती को लेकर तुरंत जोया रोड स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंचे और उसे भर्ती करा दिया। घटना के बारे में सुन डॉक्टर भी हैरान रह गए और तुरंत इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों युवती को ऑक्सीजन सपोर्ट देते हुए इलाज करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब चार घंटे तक युवती की सांस चलती रही, लेकिन उसके बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद फिर से परिवार में चीख पुकार मच गई। इसके बाद युवती का शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।