17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के सात माह बाद MNC मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, वजह जानकर रो देंगे आप

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद घटना की जांच में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Google source verification
nnn.jpg

नोएडा. थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले बहुराष्ट्रीय कंपनी के एक मैनेजर ने गुरुवार की अल-सुबह अपने घर पर पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। घटना की जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोएडा के थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने जानकारी दी कि सेक्टर 41 के एक मकान में किराए पर रहने वाले शशांक सिंह ने गुरुवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े मॉल का पानी और सीवर का कनेक्शन कटा, चौंकाने वाली है वजह

थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि शशांक एमबीए की पढ़ाई करने के बाद एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रबंधक के पद पर नौकरी कर रहा था। बताया जाता है कि उसकी इसी साल जनवरी महीने में शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) है और पति से अलग होकर मुंबई में रह रही है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़़ें- फिल्मी अंदाज में अवैध शराब की हो रही थी तस्करी, पकड़ने वाली पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

भाना प्रभारी मलिक ने जानकारी दि कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि बीती रात मृतक और उसकी पत्नी के बीच फोन पर काफी देर तक विवाद हुआ था। इसी बीच गुरुवार की सुबह तड़के शशांक सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग