नोएडा. प्राधिकरण ने अपनी ओर से उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का उपयोग करने और उनका भुगतान न करने वाले बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में गुरुवार को जल और राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए जीआईपी मॉल का पानी व सीवर के कनेक्शन काट दिए। सेक्टर-38ए के जीआईपी मॉल पर 14.46 करोड़ का पानी का बिल बकाया है। कई बार मॉल प्रबंधक को नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा न करने पर ये कार्रवाही कि गई है। इससे पहले फेज-दो में पराग डेयरी, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप और हौजरी कांप्लेक्स में इंटरनेशनल प्रिंट लिमिटेड, स्पार्टेक लिमिटेड और मोजर बेयर बकाया होने की वजह से कनेक्शन काटा जा चुका है।