
आज का वृषभ राशिफल, 18 सितंबर 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
नोएडा।वृषभ राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है, बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान होता है। वृषभ राशि वाले जातक शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं, उनको जीवन में ज्यादा परिवर्तन पसंद नहीं, वृष राशि के जातक को बार बार अलग माहौल में रहना अच्छा नहीं लगता है। इस प्रकार के लोग सामाजिक होते हैं और अपने से उच्च लोगों को आदर की नजर से देखते हैं। जो भी इनको प्रिय होते हैं उनको यह आदर खूब ही देते हैं, और सत्कार करने में हमेशा आगे ही रहते है। सुखी और विलासी जीवन जीना पसंद करते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए क्या है धन का योग, वृषभ राशि के लोगों का करियर और प्रेम विवाह का के लिए कैसा है 18 सितंबर का यानी आज का दिन, देखें विस्तार से...
18 सितंबर 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
आज का दिन वृषभ राशिवालों के लिए काफी अच्छा रहेगा। घर हो या बाहर आज आप सम्मान पाएंगे। जो भी पुराने कार्य अटके हुए हैं वो आज आप पूरा कर लेंगे। व्यापार में लंबे समय से लटके हुए पैसे आपको आज मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। किसी कानूनी केस में सुनवाई के लिए जा रहे हैं तो बड़ों का आशिर्वाद जरूर लें।
आज पार्टनर के कैसा रहेगा 18 सितंबर 2018 का दिन-
आज का दिन प्रेमी जोड़े के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। अभी आपके सितारे सही दिशा में नहीं है इसलिए जरूरी है कि आप थोड़ा संयम और समझदारी से काम लें। वैवाहिक लोगों का आज का दिन सामान्य है।
18 सितंबर 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
वृषभ राशि के लिए आज का शुभ रंग भूरा है। आपके लिए जरूरी है की आप इन बप्पा की पूजा जरूर करें। इससे आपके मार्ग में आ रही सभी रुकावटे दूर होंगी और विघ्नहर्ता सभी विघ्नों को दूर करेंगे।
Updated on:
17 Sept 2018 02:09 pm
Published on:
17 Sept 2018 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
