यह सम्मेलन 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक किए जाएंगे। किस विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन किस तारीख को होगा। इसको 25 सितंबर तक तय कर हाईकमान को बताना होगा। समाजवादी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को 2019 की तैयारी की जानकारी देना, विरोधी दलों और घर के भीतर से संभावित होने वाले नुकसान की जानकारी से होशियार करने का काम सम्मेलन में किया जाएगा। यादव परिवार की कलह में शिवपाल और अखिलेश की जुदा हुई राजनीतिक राहें अब एक दूसरे पर हमले का सहारा बनने जा रही हैं। चाचा-भतीजे की इस सियासी लड़ाई पर दूसरे राजनीतिक दलों और राजनीति के बारे में जानकारी रखने वालों की नजर रहेगी। दिलचस्प बात यह है कि जब भी चाचा-भतीजे में अदावत हुई, जंग का मैदान पश्चिमी यूपी ही रहा है।