
नोएडा. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें अक्षरा व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर फोनबूथ में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर करती रहती हैं।
अक्षरा ने शेयर की तस्वीरें
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। उनका ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। जिसकी वजह से लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। अक्षरा की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने अलग-अलग पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिया पोज
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अक्षरा एक फोनबूथ के पास खड़ी नजर आ रही हैं और पोज दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा है- आप बोले ना बोले.. मुझे पता है पिक्चर्स अच्छी आई हैं। फिर भी कुछ बोलना चाहें तो बोल दें।
फैंस कर रहे हैं लाइक और कमेंट
बता दे कि अक्षरा की तस्वीरों को उनके हजारों फैंस लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। अक्षरा के एक फैन ने लिखा- बहुत शानदार लग रही हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा-एक दम कड़क।
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं अक्षरा
बताते चलें कि अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। अक्षरा सिंह मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बिपिन सिंह और मां का नाम निलिमा सिंह है। अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ से अपना डेब्यू किया था। अक्षरा सिंह छोटे पर्दे के शो ‘काला टीका’ में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं।
Published on:
07 Oct 2021 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
