2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: अमर सिंह ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

बुधवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और सीएम योगी से मुलाकात करने पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Aug 2018, 1:55 PM IST

amar singh

बड़ी खबर: अमर सिंह ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

नोएडा। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद से आजम खां की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कारण, बुधवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और सीएम योगी से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने सपा नेता आजम खां की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू की फुटेज भी सौंपी। इसके साथ ही गुरुवार को अमर सिंह आजम खां के गढ़ रामपुर पहुंचे हैं। जहां वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी ने एडीएम की गिरफ्तारी के दिए आदेश फिर भी पीसीएस अधिकारी को हाथ नहीं लगा पाएगी पुलिस, जानिए क्यों

बता दें कि लखनऊ से 315 किलोमीटर दूर रामपुर में अमर सिंह कुछ ही देर में पहुंचेंगे। जहां वह सपा नेता आजम खां के खिलाफ जुबानी तीर छोडेंगे। इसके साथ ही कई शहरों व जिलों से अमर सिंह के समर्थक रामपुर पहुंच चुके हैं। जिन्होंने आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नोएडा के एक नीजि संस्थान के चेयरमैन एन.पी सिंह ने आजम खां को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है सामने आकर इतने गंदे और घटिया बयान दें। बहन बेटियों के सम्मान में अगर कोई कुछ बोलेगा तो हम उसकी आंख फोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें : रात में बस की लाइट बंद कर जब ड्राइवर ने की छेड़खानी ताे IAS की तैयारी कर रही युवती ने सिखाया ऐसे सबक

अमर सिंह के रामपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। आज सुबह से ही रामपुर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में लोकल इंटेलिजेंस कोतवाली सिविल लाइंस की पुलिस डेरा डाले हुए है। डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद है। अमर सिंह की सुरक्षा में दो दर्जन पुलिस कांस्टेबल, 6 दरोगा, सीओ, सिटी सिटी मजिस्ट्रेट भी PWD गेस्ट हाउस पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल की इंटेलिजेंट और लोकल इंटेलिजेंस टीम यहां पर लगी हुई है।

यह भी पढ़ें : बड़ी बिजली चोरी पकड़ने के लिए विभाग ने बनाया यह गोपनीय प्लान, मच रही है अफरातफरी

सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश ने बताया कि PWD गेस्ट हाउस में ठाकुर अमर सिंह के लिए दो रूम बुक कराए गए हैं। जिनकी साफ सफाई व्यवस्था और सर्च अभियान संबंधी जिम्मेदारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 घंटे तक अमर सिंह मीडिया से मुखातिब होंगे और फिर बाद में यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से थाना सिविल लाइंस पुलिस के कोतवाल समेत सीओ सिटी के अलावा भी कई दर्जन पुलिस कांस्टेबल और दो दर्जन के करीब दरोगा लगाए गए हैं।