
पकड़ा गया फर्जी राजदूत
गाजियाबाद के कविनगर इलाके से ऐसा मामला सामने आया है। जिसने खुफिया एजेंसियों तक को चौंका दिया है। नोएडा एसटीएफ ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है। जो खुद को चार अलग-अलग देशों का राजदूत बताकर बड़ा खेल खेल रहा था। आरोपी हर्षवर्धन जैन अपने घर को ही फर्जी दूतावास बनाकर चलाता था। और लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहा था।
हर्षवर्धन खुद को ‘वेस्ट आर्कटिका’, ‘सबोरगा’, ‘पॉल्विया’ और ‘लॉडोनिया’ जैसे नामों वाले काल्पनिक देशों का कौंसिल एंबेसेडर बताता था। ये देश असल में कहीं मौजूद ही नहीं हैं। एसटीएफ ने जब छापेमारी की तो उसके पास से डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी चार लग्जरी गाड़ियां, 12 फर्जी डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की नकली मोहरें, करोड़ों की विदेशी मुद्रा और सैकड़ों फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। छानबीन में पता चला है कि हर्षवर्धन का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। 2011 में उस पर अवैध सैटेलाइट फोन रखने का केस दर्ज हुआ था।
इस बार भी वह पीएम और राष्ट्रपति जैसी बड़ी हस्तियों के साथ फर्जी फोटो बनवाकर लोगों को झांसे में ले रहा था। वो न केवल फर्जी प्रेस कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था। बल्कि हवाला के जरिए मोटी रकम का लेनदेन भी करता था।
फिलहाल आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
Updated on:
23 Jul 2025, 4:43 PM IST
Published on:
23 Jul 2025, 4:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.