30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में कैदियों ने कुछ इस तरह मनाई ईद, देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें वीडियो

खबर की मुख्य बातें- -सेक्टर-8 की जामा मस्जिद पर डीएम बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण खुद मौजूद रहे -उन्होंने लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी -इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Aug 2019, 2:28 PM IST

eid

जेल में कैदियों ने कुछ इस तरह मनाई ईद, देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें वीडियो

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अता की और गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद-उल-जुहा के मौके पर नोएडा में सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद समेत निठारी, भंगेल, ककराला, सलारपुर, सेक्टर-50, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-45 में लोगों ने नमाज अता की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सेवइयों, मेवे के साथ नए कुर्ते-पाजामे पहन लोगों ने ईद मनाई।

यह भी पढ़ें : उन्नाव कांड पर छात्रों ने कही ऐसी बात, आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

सेक्टर-8 की जामा मस्जिद पर डीएम बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण खुद मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समाजसेवी कप्तान अली ने बताया कि ईद कुर्बानी का त्योहार है। ईद का त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। नोएडा की इस मस्जिद की खास बात यह है कि यहां पर हिंदू भाई नमाजियों से पहले पहुंचकर उन्हें बधाई देते हैं। जिला प्रशासन की तरफ से भी काफी सहयोग मिलता है। इस दिन सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

यह भी पढ़ें: Whatsapp पर युवक ने लिखा कुछ ऐसा, सात लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, देखें वीडियो

इसके अलावा जिले की लुकसर जेल में भी ईद की धूम रही। जिला कारागार में भी ईद-उल-जुहा का त्योहार हंसी-खुशी और भाईचारे के साथ मनाया गया। मौलाना इलियास, मौलाना अहसान, मौलाना अराफात खान और मौलाना अजमल खान ने मुस्लिम बंदियों को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर त्योहार की मुबारकबाद दी। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, जेलर सत्य प्रकाश और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बंदियों को ईद की मुबारकबाद दी और आपस में मिलजुल कर रहने व जेल के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।