
व्हाट्सएप पर युवक ने लिखा कुछ ऐसा, सात लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, देखें वीडियो
बिजनौर। जनपद के थाना शेरकोट में रविवार को सनसनी फैल गई। व्हाट्सएप पर गलत कमेंट करने को लेकर एक युवक को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर 7 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से बाकी 5 युवक घर से फरार बताये जा रहे है। बता दें कि पूरा मामला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के मनधोरा गांव का है।
इस गांव के रहने वाले सलीम को 7 युवकों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। हत्या का कारण व्हाट्सएप पर चैटिंग के दौरान गंदी भाषा का इस्तेमाल करना बताया जा रहा है। युवक को इन लोगों ने इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने गांव के 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Updated on:
11 Aug 2019, 7:25 PM IST
Published on:
11 Aug 2019, 7:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.