14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने दुबई की सड़क पर लहंगा पहन किया डांस, वीडियो वायरल

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साल 2019 में गाए छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो, की अपार सफलता और लोकप्रियता से चर्चा में आई नीलम गिरी ने बहुत ही कम समय में अपना नाम कमाया है।

2 min read
Google source verification
neelam_giri_new.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नीलम गिरी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नीलम ने लहंगा चोली पहन भोजपुरी गाने पर दुबई की सड़क पर डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस नीलम गिरी के इस अंदाज को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: क्या यूपी पुलिस की ‘ठोको नीति’ बनेगी चुनावी मुद्दा?

ब्रेफिक्र होकर दुबई की सड़क पर लगा रही हैं ठुमके

अभिनेत्री नीलम गिरी ने इस वीडियो में गुलाबी रंग के लहंगे में बुहत ही खूबसूरत लग रही है। नीलम ने कानों में झुमके और गले में हार भी पहनी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस नीलम बेफिक्र होकर दुबई की सड़क पर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके पास से कई गाड़ियां भी गुजर रही है। इस वीडियो को नीलम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर किया और कैप्शन में लिखा है, 'गोडवाना दुबई'।

फैंस को पंसद आ रहा है वीडियो

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के डांस को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस नीलम के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। एक्ट्रेस नीलम गिरी ने वीडियों के साथ ही लहंगा पहने अपनी एक तस्वीर को भी शेयर किया है, जिसे अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साल 2019 में गाए छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो, की अपार सफलता और लोकप्रियता से चर्चा में आई नीलम गिरी ने बहुत ही कम समय में अपना नाम कमाया है।

यह भी पढ़ें : Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा मेले में 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी