11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika News @1pm: दिल्‍ली की पहली महिला ऑटो चालक के साथ हुई थी लूट, भाजपा सांसद ने अपनी सैलरी से दिए रुपये, एक क्लिक में जानिए पांच बड़ी खबरें

west up bulletin 1 pm in hindi 1. देवबंद में हुए स़ड़क हादसे में बच्ची समेत 3 की माैत..2. दिल्‍ली की पहली महिला ऑटो चालक से लूट.. 3. दिन निकलते ही बदमाशों ने छात्र को मारी गोली..4. क्रिकेटर महेंंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार..5. फैक्ट्री के कर्मचारियों ने कर दी सुपरवाइजर की हत्या..  

4 min read
Google source verification
UP

Patrika News @1pm: दिल्‍ली की पहली महिला ऑटो चालक के साथ हुई थी लूट, भाजपा सांसद ने अपनी सैलरी से दिए रुपये, एक क्लिक में जानिए पांच बड़ी खबरें

नोएडा. सहारनपुर के देवबंद-बरला मार्ग पर गुरुवार देर शाम बेकाबू डीसीएम ने एक कार काे टक्कर मार दी। इस घटना में मासूम बच्ची समेत तीन की माैत हाे गई। गुस्साए ग्रामीणाें ने जाम लगाकर पथराव और आगजनी की। हिंसक भीड़ को हटाने के लिए पुलिस काे लाठियां भांजनी पड़ी। वहीं दूसरी घटना गाजियाबाद की है। गाजियाबाद में दिल्ली की पहली महिला ऑटो चालक से बदमाशों ने 30 हजार व अन्य सामान लूट लिया। भाजपा सांसद विजय गोयल ने अपनी सैलरी से 30 हजार रुपये पीड़िता को दिए है। वहीं तीसरी घटना हापुड़ की है। शुक्रवार सुबह अपने खेत पर काम कर रहे छात्र को अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। नोएडा में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। 5वीं घटना मेरठ से है। परतापुर में जेएसबी कंपनी के सुपरवाइजर की हत्या कर दी गई।

सहारनपुर/देवबंद. देवबंद-बरला मार्ग पर गुरुवार देर शाम बेकाबू डीसीएम ने एक कार काे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लाेगाें की माैत हाे गई। गुस्साए ग्रामीणाें ने जाम लगाकर पथराव किया। इतना ही नहीं, गुस्साए लाेगाें ने डीसीएम और एक ट्रक में आग लगा दी। भीड़ काे हिंसक हाेता देख पुलिस काे लाठियां भांजनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हिंसक भीड़ को हटाया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

देवबंद में भीषण दुर्घटना में बच्ची समेत 3 की माैत, पथराव आगजनी के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

गाजियाबाद- दिल्‍ली की पहली महिला ऑटो चालक से लूट की वारदात सामने आई है। चोरी की यह घटना उनके साथ गाजियाबाद में हुई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। वहीं, भाजपा सांसद विजय गोयल ने सांसद के तौर पर मिलने वाली अपनी सैलरी से 30 हजार रुपये का चेक सुनीता को दिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

दिल्‍ली की पहली महिला ऑटो चालक को लूट लिया ऑटो वालों ने, भाजपा सांसद ने अपनी सैलरी से दिए 30 हजार रुपये

हापुड़. थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में शुक्रवार सुबह अपने खेत पर काम कर रहे छात्र को अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश बड़े आराम से छात्र की हत्या कर फरार हो गए। गांव में हत्या की सूचना मिलने ही सनसनी फैल गई। आलाधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। डीएसपी राजेश सिंह का कहना है क‍ि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Breaking: हापुड़ में दिन निकलते ही बदमाशों ने छात्र को गोली मारी, मौत- देखें वीडियो

नोएडा. कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के लैपटॉप, एलसीडी और गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। यह गिरोह बंद मकानों को अपना निशाना बनाता था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

क्रिकेटर महेंंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

मेरठ. मेरठ में एक युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। मामला दूसरे सम्प्रदाय का होने की वजह से तनाव बढ़ गया। परतापुर में जेएसबी इंटरप्राइजेज कंपनी के सुपरवाइजर अंकित त्यागी तीन दिन से लापता थेे। परिजनों ने टावर कंपनी में काम करने वाले महराज, उसकी पत्नी के भाई बब्लू व अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने झोलाछाप डाक्टर इरफान व महाराज को गिरफ्तार गिरफ्तार करके पूछताछ की तो दोनों ने दावा किया कि उन्होंने अंकित की गर्दन पर नशे का इंजेक्शन लगाकर चाकू से गला रेतकर शव पिकअप में ले जाकर शव का सरधना के नानू क्षेत्र में गंगनहर में फेंक दिया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

फैक्ट्री के कर्मचारियों ने इतनी बात पर कर दी सुपरवाइजर की हत्या, जब राज खुला तो शव को तलाशने जुटी पुलिस