10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोटालेबाज इंजीनियर की बहू के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान, पेश हुर्इ चार्जशीट

यादव सिंह मामले अब अगले हफ्ते होगी सुनवार्इ

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jul 04, 2018

DEMO PIC

घोटालेबाज इंजीनियर की बहू के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान, पेश हुर्इ चार्जशीट

नोएडा।नोएडा टेंडर घोटाला आैर आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद यादव सिंह के परिवार मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गर्इ है।इसकी वजह मंगलवार को सीबीआर्इ कोर्ट ने मुख्य आरोपित यादव सिंह की बहू श्रेष्ठा सिंह के खिलाफ पेश की गर्इ चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाना है।वहीं यादव सिंह के सीए की जमानत अर्जी को कोर्ट खारिज कर दी।

यह भी पढ़ें-तलाक के लिए वकील के पास गर्इ महिला के साथ किया एेसा कांड, महिला ने यहां लगार्इ गुहार

सीबीआर्इ ने यादव सिंह समेत उसके परिवार के इन लोगों पर दर्ज किया था मुकदमा

जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण में हुए टेंडर घोटाले से लेकर आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने यादव सिंह, उसकी पत्नी कुसुमलता, बेटे सन्नी यादव, बेटी गरिमा भूषण, करुणा सिंह और बहू श्रेष्ठा सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया था।जिसके बाद सीबीआर्इ ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने यादव सिंह की पत्नी, बेटे, बेटी के खिलाफ पिछले साल ही चार्जशीट दाखिल करने पर संज्ञान लिया था। लेकिन इसमें यादव सिंह की बहू के विषय में कोर्ट ने दोबारा जांच के आदेश दिये थे। इसी के बाद दोबारा जांच कर मंगलवार को यादव सिंह की बहू श्रेष्ठा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गर्इ। इस चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें-मंदसौर गैंगरेप के बाद यहां बच्चियों को दी जा रही सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग

यादव सिंह के सीएम की निरस्त हुर्इ जमानत अर्जी

वहीं यादव सिंह के सीए रहे मोहन राठी को सीबीआई कोर्ट ने कुछ दिन पहले सरकारी गवाह बनाए जाने का आदेश पारित किया था। आदेश पारित किए जाने के बाद मोहन राठी के वकील ने कोर्ट में 27 जून 2018 को अर्जी दाखिल करते हुए राठी को जेल से रिलीज किए जाने की गुहार लगाई थी।लेकिन मंगलवार कोर्ट ने उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी।इसकी वजह उन्होंने मोहन राठी के बाहर जाकर यादव सिंह के परिवार से मिलने समेत जांच प्रभावित को कारण बताते हुए अर्जी दाखिल कर दी।