28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक के लिए वकील के पास गर्इ महिला के साथ हुआ कुछ एेसा, अब पुलिस से लगार्इ गुहार

प्यार आैर शादी का झांसा देकर यह काम करने का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 12:03 PM IST

noida news

तलाक के लिए वकील के पास गर्इ महिला के साथ हुआ कुछ एेसा, अब पुलिस से लगार्इ गुहार

नोएडा।पति से तलाक के मामले को लेकर कोर्ट पहुंची महिला के साथ वकील के बेटे ने ही एेसा काम कर दिया। जिसके बाद वह थाने के चक्कर लगा रही है।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जिस वकील के पास वह पहुंची थी।उसी के बेटे ने प्यार आैर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें-मंदसौर गैंगरेप के बाद यहां बच्चियों को दी जा रही सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग

इस वजह से दिल्ली की कोर्ट पहुंची थी महिला

नोएडा कोतवाली सेक्टर-24 में शिकायत लेकर पहुंची महिला का राजधानी दिल्ली के एक इलाके में घर है।वह फ़िलहाल ग्रेटर नोएडा में किराये के मकान में रहती है।महिला शादीशुदा है, लेकिन दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है।पीड़िता ने बताया कि तलाक के सिलसिले में वह कड़कड़डूमा कोर्ट गई थी।वहां पर उसकी मुलाकात दिल्ली के कोंडली निवासी हिमांशु से हुई।हिमांशु अधिवक्ता का बेटा है और वह खुद भी वकील है।दोनों कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं।

यह भी पढ़ें-स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों से कराया एेसा काम, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

यह वादा कर बढ़ी दोस्ती आैर फिर कर दिया ये काम

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान वकील के बेटे आैर खुद वकील हिमांशु ने उससे प्यार होने और शादी करने की बात कही। उसके बाद दोनों के बीच फोन और व्हाट्सएप पर लगातार बात होने लगी। 25 जनवरी 2018 को हिमांशु ने उसे जरुरी बात करने के लिए नोएडा के सेक्टर-11 स्थित एक होटल में मिलने बुलाया।पहले से बातचीत अच्छी होने के कारण पीड़िता होटल चली गई। आरोप है कि हिमांशु ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद आरोपी है कि हिमांशु उसे मथुरा और हरिद्वार भी ले गया। वहां भी आरोपी ने संबंध बनाये।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इस जिले की दो महिला नेताआें को यूपी में दी बड़ी जिम्मेदारी

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने दो हफ्ते बाद ली शिकायत

पीड़िता का आरोप है कि जून के पहले हफ्ते में उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई। उसने इस बात से हिमांशु को अवगत कराया और शादी करने की बात कही।इस बात पर हिमांशु ने कहा कि गर्भवती होने की बात जानकर परिवार वाले शादी को राजी नहीं होंगे।आखिर हिमांशु ने जिद करके 10 जून गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि हिमांशु ने अपने को कुंवारा बताया था।लेकिन जब पता किया तो मालूम हुआ कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका तलाक का कोई मामला कोर्ट में नहीं चल रहा है। उसका आरोप है कि पिछले एक वर्ष से हिमांशु प्यार और शादी करने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।अब शादी की बात करने पर अपने और अपने पिता के वकील होने की बात कर उसकी फोटो को सोशल मिडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत कोवताली सेक्टर- 24 पुलिस को दी है।आरोप है कि दो हफ्ते बाद उच्च अधिकारियों के पास पहुंचने पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।