11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीकांत त्यागी को अदालत से बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार से दूर जेल में ही रहना होगा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कोर्ट ने श्रीकांत की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Jyoti Singh

Aug 11, 2022

court_rejects_shrikant_tyagi_bail_plea_in_noida.jpg

गालीबाज श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने बड़ा झटका दिया है। जिससे चलते रक्षाबंधन के त्योहार पर श्रीकांत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की धारा 354 मामले में जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जबकि अन्य मामलों पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख दी है। ऐसे में जमानत नहीं मिलने से श्रीकांत त्यागी को रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार से दूर जेल में ही रहना होगा। वहीं अगर उसकी बहनों को राखी बांधनी होगी तो उन्हें जेल प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बता दें कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

कोर्ट ने श्रीकांत मामले में की सुनवाई

दरअसल ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी मामले में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान श्रीकांत त्यागी पक्ष के अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी, राहुल, नकुल त्यागी और संजय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। श्रीकांत त्यागी व अन्य तीनों की जमानत अर्जी को लेकर कोर्ट में दाखिल की गई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

महिला के साथ की थी बदसलूकी

आपको बता दें कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी की थी। जिसके बाद से उसपर कार्रवाई शुरू की गई। श्रीकांत त्यागी को मंगलवार देर रात ग्रेटर नोएडा की जेल में दाखिल किया गया था। यहां उसे हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर पांच में रखा गया है। वह बैरक में अकेला है। सूत्रों के मुताबिक, जेल में जमीन पर लगे बिस्तर पर श्रीकांत को नींद नहीं आई। उसने रात में तख्त और गद्दा मांगा, लेकिन जेल प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया। बुधवार को उसने मिलने जेल में कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान उसने किसी से बात नहीं की। उसके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था।