इसके साथ ही 17 अगस्त से साउथ अफ्रीका-ए, इंडिया-ए, इंडिया-बी और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमों के बीच भी वनडे सीरीज होगी। जिसमें नोएडा के शिवम मावी अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाएंगे। बेंगलुरू में चल रहे इंडिया-ए के फिटनेस कैंप में शिवम हिस्सा ले रहे हैं। यहां उनके साथ 9 और गेंदबाज मौजूद हैं।