
Video: नागालैंड सरकार ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- क्रिसमस से पहले छोड़े जाएं नागालैंड के युवक-युवतियां
नोएडा. नागालैंड सरकार ने राज्यों के युवा लड़के-लड़कियों को जेल भेजे जाने नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली के नागालैंड हाउस में तैनात ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी को मामले की जानकारी हासिल करने नोएडा भेजा है, जो ये जानने का प्रयास कर रहे हैं कि इन लड़के-लड़कियों को क्यों गिरफ्तार किया गया है। उनका आरोप है कि फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी कर रहे मास्टरमाइंड को अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया है। नागालैंड सरकार चाहती है कि क्रिसमस के त्योहार से पहले इन लड़के-लड़कियों को बेल दिलाई जाए।
दिल्ली के नागालैंड हाउस में तैनात ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी थामस नागालैंड सरकार के निर्देश पर नोएडा के सेक्टर-71 स्थित फेज-3 थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस द्वारा गिरफ्तार नागालैंड के लड़के-लड़कियों के बारे जानकारी हासिल करते हुए कहा कि हम यह पता करने आए हैं कि इनको गिरफ्तार क्यों किया गया है। हम पुलिस से यह भी जानना चाहते हैं कि अभी तक इस काल सेंटर के मालिक को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया। जैसे नॉर्थ इंडिया में दुर्गा पूजा और दिवाली का त्योहार मनाया जाता है वैसे ही क्रिसमस का त्योहार हमारे लिए बड़ा पर्व है। हम इन लड़के-लड़कियों की क्रिसमस से पहले बेल कराना चाहते हैं। हम इसके लिए केंद्र सरकार से अपील करेंगे।
नागालैंड सरकार की तरफ से आए अधिकारियों का कहना है कि ये लड़के और लड़कियां गांव से यहां जाॅब करने आए थे और बकाया इनको प्लेसमेंट एजेंसी के मध्यम से रखा गया है। इनको कुछ पता नहीं है। इनसे कहा गया था कि काम करोगे तो इतनी सेलरी मिलेगी। अब लड़के-लड़कियां यह तो नहीं पूछेंगे कि क्या काम करवाने वाले हैं। मैं मानता हूं कुछ लोगों ने धमकी दी होगी।। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उनके बॉस ने आकर कहा तो उन्होंने ऐसा कर दिया है। पुलिस इस तरह कितने बेरोजगार युवकों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस इन युवाओं को पकड़कर जेल भिजवा रही है, लेकिन मास्टरमाइंड अभी तक फरार है। कल वह दूसरा कॉल सेंटर खोलकर अन्य युवाओं को पकड़ेगा। हम चाहते इस मामले में केंद्र सरकार दखल दे और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
यह था पूरा मामला
बता दें कि एफबीआई से नोएडा पुलिस को अमेरिकी नागरिकों से ठगी होने का इनपुट मिला था। इस पर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने गुरुवार रात 12:20 बजे खुद पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर-63 स्थित ई-18 के चार मंजिला इमारत में चल रहे कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 126 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आठ लड़कियां है, जिनमें से चार टीम लीडर हैं। वहीं इनमें 17 युवा नॉर्थ-ईस्ट के हैं। पकड़े गए सभी आरोपी अमेरिकी नागरिकों की तर्ज पर अंग्रेजी बोलने में माहिर हैं। कॉल सेंटर के मालिक नरेंद्र पहुजा और जिम्मी असीजा फरार हैं।
Published on:
23 Dec 2018 12:22 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
